- अग्निपीड़ित परिवारों को खाने-पीने की व्यवस्था ग्रामीणों ने की।
- अब उनके पास कुछ भी नहीं बचा है। प्रशासन ने कंबल और प्लास्टिक वितरित किए..
नजरिया न्यूज कुर्साकांटा। अररिया प्रखंड के जमुआ पंचायत अन्तर्गत संस्कृत महाविद्यालय टोला वार्ड संख्या सात में सोमवार की दोपहर आग लगने से 22 परिवार के 27 घर जलकर राख हो गये है। अग्निपीड़ित परिवार दूसरे दिन भी परेशान दिखे। कुछ रिश्तेदरों तो कुछ के ग्रामीणें ने खाने पीने की व्यवस्था किए थे। परिजन राख के ढेर के बीच अपने सपनों को ढूंढ रहा है। तिनके तिनके से बनाये घर जलने से चेहरे पर मायूसी, आखें में भरे आंसू लिए अग्नि पीड़ित को चिंता सता रही है कि वे अपने बच्चों के पेट कैसे भरेंगे। लोगों के पास कुछ बचा नहीं जो कि वह खाना बना कर अपने परिवार का पेट भर सके। अब न तो खना बनाने के लिए अनाज है और न ही बर्तन ही बचे हैं। अब लोग अपने नसीब को कोस रहे हैं। वहीं अंचल प्रशासन ने अग्नि पीडितों के बीच कंबल व प्लास्टिक वितरण किया है। प्रभारी सीआई अभय यादव ने मोबाइल पर जानकारी दिया कि 30 अग्निपीड़ित परिवार के बीच प्लस्टिक और कंबल वितरित किया गया है। जल्द ही अग्नि पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधान के अनुसार खाते में राशि हस्तानांतरित की जाएगी।























