• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
सरकारी अस्पतालों में बेहतर हुई है दवा की खपत व उपलब्धता 

सरकारी अस्पतालों में बेहतर हुई है दवा की खपत व उपलब्धता 

December 10, 2024
100 दिवसीय टीबी मरीज खोज अभियान में 22 हजार लोगों की हुई स्क्रीनिंग

100 दिवसीय टीबी मरीज खोज अभियान में 22 हजार लोगों की हुई स्क्रीनिंग

July 11, 2026
रानीगंज/अररिया – मुखिया हमला कांड में नया मोड़: अभियुक्त की पत्नी पहुंचीं SP के पास, तस्वीरें दिखाकर उठाए 5 ‘फॉरेंसिक सवाल’

रानीगंज/अररिया – मुखिया हमला कांड में नया मोड़: अभियुक्त की पत्नी पहुंचीं SP के पास, तस्वीरें दिखाकर उठाए 5 ‘फॉरेंसिक सवाल’

July 10, 2026
कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में सामूहिक धान रोपनी

कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में सामूहिक धान रोपनी

July 10, 2026
किशनगंज -ग्राम पंचायत गाछपाड़ा में तटबंध का निरीक्षण करते डीएम किशनगंज नवीन कुमार

किशनगंज -ग्राम पंचायत गाछपाड़ा में तटबंध का निरीक्षण करते डीएम किशनगंज नवीन कुमार

July 10, 2026
डायरी – लखनऊ, पटना, कोलकाता मीडिया -नजरिया न्यूज अररिया, बिहार -8जुलाई 2026

डायरी – लखनऊ, पटना, कोलकाता मीडिया -नजरिया न्यूज अररिया, बिहार -8जुलाई 2026

July 10, 2026
टीबी मुक्त भारत अभियान अब बनेगा जन-आंदोलन, युवाओं की भागीदारी से बिहार में मिटेगा टीबी का नामोनिशानः मंगल पांडेय

टीबी मुक्त भारत अभियान अब बनेगा जन-आंदोलन, युवाओं की भागीदारी से बिहार में मिटेगा टीबी का नामोनिशानः मंगल पांडेय

July 10, 2026
सफाईकर्मियों के अधिकारों का हनन अब बर्दाश्त नहीं’, नगर निगम में सफाईकर्मियों का धरना-प्रदर्शन

सफाईकर्मियों के अधिकारों का हनन अब बर्दाश्त नहीं’, नगर निगम में सफाईकर्मियों का धरना-प्रदर्शन

July 10, 2026

पत्नी ने पति व सास पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप, पलासी थाना में आवेदन

July 10, 2026
व्यवसायी से रंगदारी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

व्यवसायी से रंगदारी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

July 10, 2026
स्कूली बच्चों द्वारा बनाए गए सेटेलाइट कैमरे के भविष्य से मंत्रियों को मुख्यमंत्री ने किया सावधान

स्कूली बच्चों द्वारा बनाए गए सेटेलाइट कैमरे के भविष्य से मंत्रियों को मुख्यमंत्री ने किया सावधान

July 10, 2026
40 फीट ऊंचे बिजली के खंभे से गिरा संविदा कर्मी, हालत गंभीर

40 फीट ऊंचे बिजली के खंभे से गिरा संविदा कर्मी, हालत गंभीर

July 10, 2026
आर. बी. कालेज परिसर में नव नामांकित छात्रों हेतु दीक्षारंभ सह प्रेरण कार्यक्रम आयोजित

आर. बी. कालेज परिसर में नव नामांकित छात्रों हेतु दीक्षारंभ सह प्रेरण कार्यक्रम आयोजित

July 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, July 11, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

सरकारी अस्पतालों में बेहतर हुई है दवा की खपत व उपलब्धता 

by Kumar Shrivastav
December 10, 2024
0
सरकारी अस्पतालों में बेहतर हुई है दवा की खपत व उपलब्धता 
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 121
  • जिला अस्पताल से एचएससी स्तर तक समय पर पहुंच रही है जरूरी दवाएं
  • दवा की खपत व उपलब्धता की होती है ऑनलाइन निगरानी व मॉनेटरिंग 

अररिया, 10 दिसंबर 

केंद्र व राज्य सरकार के हालिया प्रयास का नतीजा है कि जिले के सरकारी अस्पतालों में जरूरी दवाओं की उपलब्धता व खपत संबंधी मामलों में अप्रत्याशित सुधार हुआ है। जिलाधिकारी अनिल कुमार के विशेष पहल पर अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता व वितरण संबंधी मामलों की सतत निगरानी की जा रही है। नतीजा ये है कि जरूरी दवाओं के लिये निजी दुकानों पर लोगों की निर्भरता घटी है। खासकर पीएचसी, सीएचसी, एचडब्ल्यूसीव, एचएससी स्तर दवाओं की उपलब्धता व वितरण में सुधार से लोगों के लिये महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।

उपलब्धता संबंधी मामलों में हुआ है सुधार

सरकारी अस्पतालों में दवाओं के वितरण मामले में बीते अक्टूबर महीने में जिले की उपलब्धि 102 फीसदी रही है। जो सितंबर माह की तुलना में 09 फीसदी अधिक है। दवाओं की खपत मामले में अनुमंडल अस्पताल फारबिसगंज को छोड़ कर शेष सभी प्रखंडों में अवस्थित पीएचसी व सीएचसी की उपलब्धि सौ फीसदी या इससे अधिक है। अनुमंडल अस्पताल का यह आंकड़ा 98 फीसदी है। जिला अस्पताल में दवाओं का वितरण संबंधी उपलब्धि 108 फीसदी है। अक्टूबर मीहने में चिकित्सकों की पर्ची के आधार पर दवाओं की खपत 48 हजार 412 है।

आवश्यकता अनुरूप संस्थानों पर उपलब्ध है दवाएं

राज्य स्वास्थ्य समिति के स्तर से जिला अस्पताल के 456, अनुमंडल अस्पताल स्तर पर 312, सीएचसी स्तर पर 309, पीएचसी स्तर पर 294, एपीएचसी-एचडब्ल्यूसी स्तर पर 194, एचएससी-एचडब्ल्यूसी स्तर पर 193 व एचएसी स्तर पर 32 दवाएं आवश्यक दवाएं आवश्यक दवाओं की सूची में शामिल है। कुछ जरूरी दवाएं सरकार से उपलब्ध नहीं कराये जाने की स्थिति में निर्धारित दर पर स्थानीय बाजारों से खरीदने का भी प्रावधान है। रोगी कल्याण समिति व जिला स्तरीय क्रय कमेटी के माध्यम से भी निर्धारित सरकारी दरों कुछ जरूरी दवाएं बाजार से खरीदी जाती है। इसमें फिलहाल सदर अस्पताल में 354, अनुमंडल अस्पताल फारबिसगंज में 262, आरएच जोकीहाट में 196, आरएच रानीगंज में 222, सीएचसी भरगामा में 224, नरपतगंज में 228, पलासी में 227, सिकटी में 215, पीएचसी कुर्साकांटा में 215, पीएचसी अररिया में 228, पीएचसी फारबिसगंज में 200 व एपीएचसी-एचडब्ल्यूसी पर औसतन 95, एचएससी-एचडब्ल्यूसी पर औसतन 86 व एचएससी स्तर पर 22 दवाएं मरीजों के लिये उपलब्ध हो रही है।

ऑनलाइन निगरानी व मॉनेटरिंग का है इंतजाम

जिले में दवाओं की उपलब्धता की ऑनलाइन मॉनेटरिंग व निगरानी की जाती है। जिला मूल्यांकन व अनुश्रवण पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि आपूर्ति श्रंखला में सुधार, इसकी सतत निगरानी से दवाओं के वितरण व उपलब्धता संबंधी मामलों में बहुत हद तक सुधार है। उन्होंने बताया कि डीवीडीएमएस पोर्टल के उपयोग से दवा वितरण की प्रक्रिया अधिक कुशल व पारदर्शी हुई है। स्वास्थ्य विभाग का यह पोर्टल दवा के वितरण व खपत पर विशेष निगरानी में बेहद मददगार है। दवा का इंडेंट बेहतर तरीके से होने के बाद राज्य स्वास्थ्य संबंधी से भेजी गयी दवाएं ससमय जरूरत के हिसाब से संबंधित संस्थानों को उपलब्ध हो रहा है।

रियल टाइम अपडेट होता दवाओं की खपत

जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम संतोष कुमार ने बताया कि डीवीडीएमएस पोर्टल आवश्यक दवाओं की मांग को ट्रैक करने व समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने में यह काफी मददगार साबित हुआ है। सभी स्वास्थ्य केंद्र द्वारा अपनी दवाओं व वैक्सीन की खपत का डेटा रियल-टाइम पोर्टल पर अपडेट किया जाता है। इसकी मदद से जरूरी दवाओं के इंडेंड की प्रक्रिया आसान हुई है। इससे उपलब्धता व वितरण संबंधी मामले बेहतर हुए हैं।

कुशल व प्रभावी हुई है स्वास्थ्य सेवाएं

सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के सफल क्रियान्वयन में आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल बेहद कारगर साबित हुआ है। डीवीडीएमएस व भव्या एप की मदद से स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक कुशल व सुलभ बनाने पर जोर दिया जा रहा है। चिकित्सा सुविधाओं का सही प्रबंधन व सेवाएं सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार भव्या एप पर लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन, जांच चिकित्सकों द्वारा सुझाये गये दवा व उसके वितरण का ऑनलाइन रिकार्ड उपलब्ध होने से इसकी समुचित निगरानी व अनुश्रवण आसान हुआ है।

Share this on WhatsApp
Share197Tweet123Share49
Kumar Shrivastav

Kumar Shrivastav

Related Posts

100 दिवसीय टीबी मरीज खोज अभियान में 22 हजार लोगों की हुई स्क्रीनिंग

100 दिवसीय टीबी मरीज खोज अभियान में 22 हजार लोगों की हुई स्क्रीनिंग

by Office Araria
July 11, 2026
0

- चिरैया प्रखंड के अधिकारियों ने निक्षय मित्र बनकर लिए 18 मरीजों को गोद - टीबी मुक्त भारत अभियान के...

रानीगंज/अररिया – मुखिया हमला कांड में नया मोड़: अभियुक्त की पत्नी पहुंचीं SP के पास, तस्वीरें दिखाकर उठाए 5 ‘फॉरेंसिक सवाल’

रानीगंज/अररिया – मुखिया हमला कांड में नया मोड़: अभियुक्त की पत्नी पहुंचीं SP के पास, तस्वीरें दिखाकर उठाए 5 ‘फॉरेंसिक सवाल’

by Office Araria
July 10, 2026
0

नजरिया न्यूज़, रानीगंज (अररिया)। बिहार के अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड अंतर्गत मझुवा पश्चिम पंचायत के मुखिया किशन शर्मा पर...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
100 दिवसीय टीबी मरीज खोज अभियान में 22 हजार लोगों की हुई स्क्रीनिंग

100 दिवसीय टीबी मरीज खोज अभियान में 22 हजार लोगों की हुई स्क्रीनिंग

July 11, 2026
रानीगंज/अररिया – मुखिया हमला कांड में नया मोड़: अभियुक्त की पत्नी पहुंचीं SP के पास, तस्वीरें दिखाकर उठाए 5 ‘फॉरेंसिक सवाल’

रानीगंज/अररिया – मुखिया हमला कांड में नया मोड़: अभियुक्त की पत्नी पहुंचीं SP के पास, तस्वीरें दिखाकर उठाए 5 ‘फॉरेंसिक सवाल’

July 10, 2026
कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में सामूहिक धान रोपनी

कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में सामूहिक धान रोपनी

July 10, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • 100 दिवसीय टीबी मरीज खोज अभियान में 22 हजार लोगों की हुई स्क्रीनिंग
  • रानीगंज/अररिया – मुखिया हमला कांड में नया मोड़: अभियुक्त की पत्नी पहुंचीं SP के पास, तस्वीरें दिखाकर उठाए 5 ‘फॉरेंसिक सवाल’
  • कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में सामूहिक धान रोपनी
  • किशनगंज -ग्राम पंचायत गाछपाड़ा में तटबंध का निरीक्षण करते डीएम किशनगंज नवीन कुमार
  • डायरी – लखनऊ, पटना, कोलकाता मीडिया -नजरिया न्यूज अररिया, बिहार -8जुलाई 2026

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In