• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
त्वरित टिप्पणी _प्रयागराज में एक ऐसी भयावाह त्रासदी हुई है, जिसमें दो परिवार तबाह हो गए

त्वरित टिप्पणी _प्रयागराज में एक ऐसी भयावाह त्रासदी हुई है, जिसमें दो परिवार तबाह हो गए

May 14, 2024
ट्रैक्टरों से अवैध बालू की ढुलाई, प्रशासन पर उठे सवाल।

ट्रैक्टरों से अवैध बालू की ढुलाई, प्रशासन पर उठे सवाल।

May 28, 2026
पेट्रोल पंप कर्मी का संदिग्ध हालत में मिला शव; परिजनों ने जताया हत्या की आशंका

पेट्रोल पंप कर्मी का संदिग्ध हालत में मिला शव; परिजनों ने जताया हत्या की आशंका

May 28, 2026

उत्तर प्रदेश:एक वर्ष से त्रिस्तरीय पंचायत सरकार के प्रतिनिधि बनने के लिए गहन जनसंपर्क कर रहे नेताओं का संघर्ष अनिश्चित समय के लिए बढ़ गया

May 28, 2026
अपराध पर जाति की राजनीति करने वाले तेजस्वी को ‘जंगलराज’ का आईना देखना चाहिएः मंगल पांडेय

अपराध पर जाति की राजनीति करने वाले तेजस्वी को ‘जंगलराज’ का आईना देखना चाहिएः मंगल पांडेय

May 28, 2026
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी- CBSE परीक्षा परिणाम में भयंकर हेर-फेर हो गई जिससे देश के लाखों बच्चे और उनके माता-पिता सदमे में हैं:

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी- CBSE परीक्षा परिणाम में भयंकर हेर-फेर हो गई जिससे देश के लाखों बच्चे और उनके माता-पिता सदमे में हैं:

May 28, 2026
महावारी स्वच्छता दिवस पर छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक

महावारी स्वच्छता दिवस पर छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक

May 28, 2026
टीकाकरण जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर सीओपी-डी कमेटी का गठन

टीकाकरण जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर सीओपी-डी कमेटी का गठन

May 28, 2026
विश्व पर्यावरण दिवस पर आर. बी. कालेज परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस पर आर. बी. कालेज परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

May 28, 2026
पीएचसी पुरनहिया में एमएमडीपी कार्यशाला आयोजित, डीएम ने किया औचक निरीक्षण

पीएचसी पुरनहिया में एमएमडीपी कार्यशाला आयोजित, डीएम ने किया औचक निरीक्षण

May 28, 2026
पलासी थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

पलासी थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

May 28, 2026
उत्तर बिहार में कैंसर एवं हीमोफीलिया मरीजों के लिए “अपना घर” का शुभारंभ

उत्तर बिहार में कैंसर एवं हीमोफीलिया मरीजों के लिए “अपना घर” का शुभारंभ

May 28, 2026
बिहार की तीन विभूतियों को पद्मश्री सम्मान मिलने पर मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने जताया हर्ष

बिहार की तीन विभूतियों को पद्मश्री सम्मान मिलने पर मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने जताया हर्ष

May 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, May 28, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

त्वरित टिप्पणी _प्रयागराज में एक ऐसी भयावाह त्रासदी हुई है, जिसमें दो परिवार तबाह हो गए

by Kumar Shrivastav
May 14, 2024
0
त्वरित टिप्पणी _प्रयागराज में एक ऐसी भयावाह त्रासदी हुई है, जिसमें दो परिवार तबाह हो गए
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 117

बीबीसी संवाददाता की चेतावनी: इस रिपोर्ट में कई ऐसी बातों का ज़िक्र है, जिनसे कुछ लोग विचलित हो सकते हैं

अनिल उपाध्याय, पूर्वांचल ब्यूरो, नजरिया न्यूज- 13मई।

प्रयागराज में एक ऐसी भयावाह त्रासदी हुई है, जिसमें दो परिवार तबाह हो गए। इसकी वजह से तीन लोगों की मौत हुई और सात लोगों को जेल जाना पड़ा है।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद) में 18 मार्च को ऐसी घटना हुई, जिसने शहर के दो मध्यमवर्गीय मोहल्लों के बाशिंदों को हिलाकर रख दिया है।

प्रयागराज से बीबीसी संवाददाता गीता पांडेय की रिपोर्ट के मुताबिक:
शिवानी केसरवानी बताती हैं, ”उस दिन रात के 11 बजे का वक़्त रहा होगा, जब 60-70 लोगों ने हमारे घर पर हमला किया था।उन्होंने हमें बड़ी बेरहमी से मारना-पीटना शुरू कर दिया।
शिवानी कहती हैं कि ये हमलावर उनके भाई अंशु की पत्नी अंशिका के परिवार के सदस्य और रिश्तेदार थे।

हमले से कुछ घंटों पहले ही अंशिका का शव, अपनी ससुराल में फाँसी के फंदे से लटकता हुआ मिला था.
शिवानी और पुलिस का कहना है कि अंशिका की मौत ख़ुदकुशी की वजह से हुई थी। लेकिन, अंशिका के परिजन और पड़ोसियों का इल्ज़ाम है कि दहेज के लिए उनकी हत्या कर दी गई थी।

उल्लेखनीय है कि केसरवानी परिवार का लकड़ी का ख़ानदानी कारोबार है और वो संयुक्त परिवार में रहते हैं।उनके मकान के ग्राउंड फ्लोर और बेसमेंट में दुकान और गोदाम था। ऊपरी मंज़िलों पर केसरवानी परिवार रहता था।
मकान की हर मंज़िल पर एक बेडरूम था।एक साल पहले शादी होने के बाद से अंशु अपनी पत्नी के साथ इसके टॉप फ्लोर पर रह रहे थे। उनके माता-पिता इसी मकान की पहली मंज़िल पर और बहन शिवानी दूसरी मंज़िल पर रहा करते थे।
उस रात के बारे में शिवानी ने बीबीसी को बताया, ”अंशिका आम तौर पर रात को आठ बजे डिनर के लिए अपने बेडरूम से नीचे आया करती थी लेकिन, उस रात वो डिनर के लिए नीचे नहीं आई, तो हमें लगा कि हो सकता है कि वो सो गई हो।

शिवानी ने बताया कि जब उनके भाई रात दस बजे दुकान से घर लौटे, तो वो अपनी पत्नी को बुलाने के लिए कमरे में गए।

शिवानी बताती हैं, ”भइया ने कई बार दरवाज़ा खटखटाया।मोबाइल पर कॉल किया। लेकिन, कोई जवाब नहीं मिला। तब उन्होंने कमरे के ऊपर बनी कांच की खिड़की तोड़कर दरवाज़ा खोला, तो अंशिका उन्हें फंदे से लटकती दिखी। भइया ज़ोर से चीखे।चीख सुनकर हम सब ऊपर की ओर भागे।

 आंशिका और अंशु केसरवानी की शादी 2023में हुई थी

अंशु और उनके चाचा ने फ़ौरन अंशिका की मौत की ख़बर नज़दीकी पुलिस थाने को दी,जो उनके घर से आधे किलोमीटर से भी कम दूरी पर है। उन्होंने अंशिका के परिवार को भी इस हादसे की ख़बर दे दी।

पुलिस का कहना है कि एक घंटे भी नहीं गुज़रे होंगे कि अंशिका के परिजन अपने दर्जनों रिश्तेदारों के साथ जमा हो गए और दोनों परिवारों के बीद भयंकर झगड़ा शुरू हो गया।

शिवानी ने अपने मोबाइल फ़ोन में हमें वो वीडियो दिखाए, जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे के ऊपर चीख़-चिल्ला रहे थे और लकड़ी के डंडों से मार-पीट कर रहे थे. वीडियो में दोनों पक्षों के बीच में एक पुलिसवाला भी खड़ा दिख रहा है, जो दोनों पक्षों को शांत कराने की नाकाम कोशिश कर रहा है।

जब अंशिका का शव घर से बाहर निकाला गया, तो इल्ज़ाम है कि उनके परिवार वालों ने घर को आग लगा दी।

मकान के ग्राउंड फ्लोर और बेसमेंट में रखी लकड़ी में आग भड़क उठी. शिवानी, उनके माता-पिता और चाची इस आग में फँस गए।

शिवानी और उनकी चाची तो दूसरी मंज़िल की खिड़की तोड़कर रेंगते हुए पड़ोस के मकान में चली गईं, जो उनके चाचा का था। लेकिन, शिवानी के माता-पिता इतने ख़ुशक़िस्मत नहीं थे।

फायर ब्रिगेड की टीम तीन घंटे की मशक़्क़त के बाद इस आग को बुझा सकी।उसके बाद जब वो रात के लगभग तीन बजे इमारत में दाख़िल हुए, तो उन्हें शिवानी के बुज़ुर्ग मां-बाप का जला हुआ शव मिला।

अपने आंसू पोछते हुए शिवानी बताती हैं, ”मेरी मां सीढ़ियों पर बैठी मिली।उन्हें बोरे में भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया था।
पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में शिवानी ने अंशिका के परिवार के 12 सदस्यों के ख़िलाफ़ नामज़द रिपोर्ट की है. इसके अलावा 60-70 अज्ञात लोगों पर भी केस किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि इस घटना के बाद अंशिका के पिता, उनके चाचा और उनके बेटों समेत कुल सात लोगों को गिरफ़्तार किया गया था. वो सब अभी भी जेल में क़ैद हैं।
उनका कहना है कि अंशिका के पिता ने भी एक जवाबी शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने ‘अंशु, उनके मां-बाप और उनकी बहनों के ऊपर अपनी बेटी को दहेज के लिए तंग करने और उनका क़त्ल करने का इल्ज़ाम लगाया है।

शिवानी अपने परिवार के ऊपर लगे इल्ज़ामों को ग़लत बताती हैं।

हालांकि, वो ये मानती हैं कि उन्हें शादी के वक़्त अंशिका के परिवार से काफ़ी सामान मिला था।इसमें एक कार भी शामिल थी।

वो कहती हैं, ”उन्होंने जो कुछ दिया, अपनी बेटी को दिया. हमने उनसे कुछ नहीं मांगा था।

अपनी पत्नी की मौत वाली रात के बाद से अंशु घर नहीं लौटे हैं।

शिवानी कहती हैं, ”वो छुपकर ज़िंदगी गुज़ार रहे हैं क्योंकि अंशिका के ज़्यादातर रिश्तेदार जेल से बाहर हैं। ऐसे में मेरे भाई को अपनी जान पर ख़तरा महसूस होता है।

Share this on WhatsApp
Share198Tweet124Share50
Kumar Shrivastav

Kumar Shrivastav

Related Posts

पेट्रोल पंप कर्मी का संदिग्ध हालत में मिला शव; परिजनों ने जताया हत्या की आशंका

पेट्रोल पंप कर्मी का संदिग्ध हालत में मिला शव; परिजनों ने जताया हत्या की आशंका

by Office Araria
May 28, 2026
0

समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह) थाना क्षेत्र में आये दिन हत्या, लूट, छितनई और चोरी की घटनाएं से लोगों में अब...

उत्तर प्रदेश:एक वर्ष से त्रिस्तरीय पंचायत सरकार के प्रतिनिधि बनने के लिए गहन जनसंपर्क कर रहे नेताओं का संघर्ष अनिश्चित समय के लिए बढ़ गया

by Office Araria
May 28, 2026
0

ग्राम पंचायत सरकार का कार्यकाल 26 मई को खत्म, बतौर प्रशासक ग्राम प्रधान ही संभालेंगे कार्यभार* अनिल उपाध्याय, पूर्वांचल ब्यूरो...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
ट्रैक्टरों से अवैध बालू की ढुलाई, प्रशासन पर उठे सवाल।

ट्रैक्टरों से अवैध बालू की ढुलाई, प्रशासन पर उठे सवाल।

May 28, 2026
पेट्रोल पंप कर्मी का संदिग्ध हालत में मिला शव; परिजनों ने जताया हत्या की आशंका

पेट्रोल पंप कर्मी का संदिग्ध हालत में मिला शव; परिजनों ने जताया हत्या की आशंका

May 28, 2026

उत्तर प्रदेश:एक वर्ष से त्रिस्तरीय पंचायत सरकार के प्रतिनिधि बनने के लिए गहन जनसंपर्क कर रहे नेताओं का संघर्ष अनिश्चित समय के लिए बढ़ गया

May 28, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • ट्रैक्टरों से अवैध बालू की ढुलाई, प्रशासन पर उठे सवाल।
  • पेट्रोल पंप कर्मी का संदिग्ध हालत में मिला शव; परिजनों ने जताया हत्या की आशंका
  • उत्तर प्रदेश:एक वर्ष से त्रिस्तरीय पंचायत सरकार के प्रतिनिधि बनने के लिए गहन जनसंपर्क कर रहे नेताओं का संघर्ष अनिश्चित समय के लिए बढ़ गया
  • अपराध पर जाति की राजनीति करने वाले तेजस्वी को ‘जंगलराज’ का आईना देखना चाहिएः मंगल पांडेय
  • नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी- CBSE परीक्षा परिणाम में भयंकर हेर-फेर हो गई जिससे देश के लाखों बच्चे और उनके माता-पिता सदमे में हैं:

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!