- बजती रही एंबुलेंस के सायरन पर जाम में नहीं देखा इसका असर।
- प्रशासन की लापरवाही से जाम की समस्या लोगो परेशान।
इन दिनों कुशेश्वरस्थान बाजार में प्रशासन की लापरवाही से जाम की समस्या लोगो के लिए बड़ी कठनाही बनती जा रही है। ऐसा कोई दिन नही जिस दिन बाजार के मेन गेट से लेकर थाने तक गाड़ियों की लम्बी कतार देखने के लिए नही मिले। ऐसा ही नजारा सोमवार को देखा गया जिसमें एक एम्बुलेंस घंटो तक सड़क जाम में फंसी रही। एम्बुलेंस की सायरन बजती रही पर जाम ऐसा की उसके सायरन का कोई असर ही किसी पर नही पर रहा था। काफी मशक्कत के बाद एम्बुलेंस को जाम से बाहर निकाला गया।
सड़क जाम यहां के लिए कोई नई बात नहीं है प्रत्येक दिन कुशेश्वरस्थान मुख्य सड़क पर जाम की समस्या को लोग झेल रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि सड़क के दोनों तरफ दुकानदारों के द्वारा अतिक्रमण किया जा चुका है। जिससे सड़क की चौड़ाई छोटी पर गई है। सड़क की चौड़ाई कम होने से जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। जब कोई प्रशासन की गाड़ी इस सड़क जाम में फसती है तो कुछ गाड़ियों को जब्त कर उस पर जुर्माना लगाती है। पर आम आदमी का क्या जो घंटो जाम में फंसी रहती है।
-
जब फसती है जाम में प्रशासन की गाड़ी तो गाड़ियों को जब्त कर लगाते है जुर्माना।
मिथिलांचल का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल कुशेश्वरस्थान होने के कारण यहां सैकड़ो नही बल्कि हजारो की संख्या में श्रद्धालुओं का प्रत्येक दिन आना जाना लगा रहता है। खासकर रविवार और सोमवार को काफी भीड़ होती है। अगर कोई बड़ी गाड़ी बाजार में प्रवेश करती है तो जाम लगना तय माना जाता है। क्यू की मंदिर परिसर बाजार के बीचों बीच है। आखिर कब कुशेश्वरस्थान के लोगो को इस जाम जैसे समस्या से छुटकारा मिलेगी।