कुशेश्वर स्थान :- बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के एक मई को कुशेश्वरस्थान आगमन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। एक ओर जहां मंच का निर्माण कार्य हो रहा है तो दूसरी ओर हेलीपैड का निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए मजदूर लगे हुए हैं। मालूम हो कि एक मई को उच्च विद्यालय कुशेश्वरस्थान के खेल मैदान में
एनडीए गठबंधन के लोजपा (आर) प्रत्याशी शांभवी चौधरी के समर्थन में उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एवं बिहार सरकार के मंत्री हरि सहनी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

[
डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी सभा स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभा स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए थाना अध्यक्ष को कई आवश्यक निर्देश दिए।























