दरभंगा /कुशेश्वर स्थान :- चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त। सुबह के 8 बजे से शाम के 5 बजे तक लोग अपने घरों में कूलर एवं पंखा के निचे दुबके रहते हैं। जिससे मुख्य सड़क स्टेट हाइवे 56 सहित सभी ग्रामीण सड़कें सुनसान पड़ी रहती है। मालूम हो कि विगत एक सप्ताह से प्रखंड क्षेत्र में हीट वेव की चपेट में है। शाम 5 बजे के बाद ही लोगों को भीषण गर्मी से मिल पाता है राहत।
भीषण गर्मी का यह कहर केवल मनुष्य पर ही नहीं बल्कि पालतू एवं जंगली जानवरों के साथ साथ पंछी पर भी इसका असर पड़ रहा है। पालतू पशुओं के लिए तो पशुपालक अपने स्तर से धूप से बचाव का उपाय कर रखा है। लेकिन जंगली जानवरों और पंछी को धूप से बचने के लिए पेड़ पौधे के छांव में बैठे हुए देखा जाता है।