नजरिया न्यूज़, अररिया। अररिया कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम प्रो. डॉ. राम दयाल पासवान के दिशा-निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के बर्सर डॉ. राजेश मोहन ने की। इसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मियों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का आकर्षण प्रथम सेमेस्टर के छात्र मिथुन कुमार रहे, जिन्होंने महात्मा गांधी का रूप धारण कर उनके व्यक्तित्व एवं आदर्शों को जीवंत किया। वक्ताओं ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के विचारों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील की।
वहीं, लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा को याद करते हुए उनके प्रेरणादायी नारे “जय जवान, जय किसान” के महत्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में डॉ. अब्दुस सलाम, डॉ. तंजील, डॉ. भीष्म कुमार सिंह, डॉ. शम्स परवेज, डॉ. आशीष झा, डॉ. अंजली, डॉ. नीतू कुमारी, डॉ. अल्का कुमारी, डॉ. अमित कुमार पासवान, डॉ. अनिता, डॉ. हिना नकवी, डॉ. लाल कृष्ण, डॉ. आशा, डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. मुकेश कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. बृजकिशोर, डॉ. सुबीर राणा, डॉ. अवनीश कुमार सुमन, अमित कुमार, माहताब अंसारी सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मी मौजूद रहे।


















