नजरिया न्यूज़, समस्तीपुर/दलसिंहसराय।
(राज कुमार सिंह)।
“गाँधी जयंती” के अवसर पर आज 2 अक्टूबर को भाकपा अंचल परिषद दलसिंहसराय के द्वारा गांधी विद्यालय परिसर में उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इस दौरान बैधनाथ चौधरी अब्दुल रयुफ भवन पार्टी कार्यालय मे साम्प्रदायिक सदभाव सामाजिक एकता कि चुनौतिया विषय पर धर्मवीर प्रकाश की अध्यक्षता मे बिचार गोष्ठी किया गया।
गोष्ठी के प्रारम्भ मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दिया।
गोष्टी को सम्बोधित करते हुए भाकपा के अंचल सचिव कॉमरेड विनोद कुमार समीर ने कहा कि महात्मा गांधीजी समरस समाज के निर्माण के पुरोधा थे।
संम्प्रदायिक सदभावना और समाजिक एकता के लिए अपनी शहादत दिए इसलिए उन्हें राष्टपिता कहा जाता है।
लेकिन आज के दौर मे कूछ लोग धार्मिक उन्माद और जातिय विद्वेष फैलाकर समाज को तोड़ने कि साजिस कर रहे है।
एटक जिला महासचिव राम बिलास शर्मा ने 2अक्टूबर गाँधी जयंती पर गांधी जी के कीर्तित्व एवं व्यक्तित्व को प्रकाश ड़ालते हुए कहा कि आज देश कठिन दौर से गुजर रहा है आज देश का संविधान खतरे मे है।
बिचार गोष्टी को शंकर राम, शम्भू चोधरी, मो यूनुस,शुभेन्द्र कुमार, कारो देवी,मीणा शर्मा, पूनम देवी,अशोक रजक,तपेश चौधरी, राम सेवक दास,युगल दास, प्रभात सिंह,मजहर आलम,जगदेव दास,
आदि ने अपना बिचार व्यक्त किया।
वंही दूसरी ओर रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय, दलसिंहसराय में महाविद्यालय के वरीय प्राध्यापक डॉ. विमल कुमार की अध्यक्षता एवं एनसीसी पदाधिकारी डॉ. धीरज कुमार पाण्डेय सह कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में गांधी जयंती सह लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम एन. एस. एस. एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण सह पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. सुनील ने दोनों महापुरुषों के योगदान पर प्रकाश डाला। डॉ. पाण्डेय, डॉ. सोहित राम, डॉ. अनूप कुमार, अरूण कुमार,प्रणय आशीष आदि ने दोनों महान विभूतियों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर व्यापक रूपेण प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अगली कड़ी में गांधी जी के सपने को साकार करने हेतु स्वयं सेवक एवं एनसीसी कैडेट्स ने महाविद्यालय प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया एवं पौधा रोपण किया। अपना अध्यक्षीय संबोधन प्रस्तुत करते हुए डॉ विमल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री दोनों ही भारत माता के सच्चे सपूत थे।एक तरफ जहां गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के बल पर देश को आजाद कराया, वहीं दूसरी तरफ शास्त्री जी ने देश की आजादी को अक्षुण्ण रखने एवं उसकी उन्नति हेतु अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। आज उनकी जयंती पर उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेनी होगी। मौके पर स्वयं सेवक शबनम प्रिया, निशा कुमारी, अभिषेक कुमार, अनीश कुमार, साक्षी कुमारी, प्रीति सुमन, सार्थक कुमार,शिवम कुमार, रिमझिम कुमारी, कुमकुम कुमारी, खुशी भारती, रेशमी कुमारी आदि मौजूद थे।



















