- कोई बात नहीं, कहते रहें. 56 इंच का इनका सीना नहीं है, लोहे के सीने हैं हमारे: प्रियंका गांधी
दुर्केश सिंह, संपादकीय प्रभारी नजरिया न्यूज,28अप्रैल।
कितनी गाली दी हमारे परिवार को। किसी को नहीं छोड़ा। मां को नहीं छोड़ा।पिता को नहीं छोड़ा। दादी को नहीं छोड़ा। दादा को नहीं छोड़।परदादा को नहीं छोड़ा।भाई को नहीं छोड़ा। पति को नहीं छोड़ा।कोई बात नहीं! कहते रहें।56 इंच का इनका सीना नहीं है। लोहे के सीने हैं हमारे। प्रधानमंत्री का देश के सामने इस तरह के झूठ बोलना! *इस स्तर पर आना:*
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए इस बार 400 प्लस का टारगेट सेट कर रखा है। पार्टी का मानना है कि नरेंद्र मोदी के चेहरे, 10 साल के कामकाज और हिंदुत्व की पिच पर सवार होकर वो सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। लेकिन पहले चरण की वोटिंग के बाद ही माहौल जमीन पर कुछ बदल सा गया है। ‘मोदी की गारंटी’ वाला नारा रैलियों से नदारद हो गया है, पीएम मोदी खुद इस बात का जिक्र नहीं कर रहे। ‘अब की बार 400 पार’ भी ज्यादा सुनने को नहीं मिल रहा।
*प्रधानमंत्री को झूठा बयान कांग्रेस के न्याय पत्र के लिए वरदान साबित हुआ:*
पीएम मोदी ने पहले एक रैली में कहा था कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप है। इस बयान पर मुंह की खाने के बाद पीएम मोदी ने दूसरे झूठ में कह दिया कि कांग्रेस ज्यादा बच्चे वाले लोगों को आपकी संपत्ति बांटना चाहती है। इसके बाद पीएम मोदी ने महिलाओं के मंगलसूत्र को बेंचने की जिक्र कर दी और बोल दिया कि कांग्रेस वाले आपके मंगलसूत्र को भी बचने नहीं देंगे। अब देश को लग रहा है कि पीएम मोदी झूठ बोल रहे हैं।
कांग्रेस के न्याय पत्र में गरीब महिलाओं को वर्ष में एक लाख रुपये अर्थात 8500रुपये महीने में देने का वायदा किया गया है। कांग्रेस के न्याय पत्र में मंगलसूत्र का जिक्र तक नहीं है। युवाओं के लिए केंद्र सरकार में खाली पड़े 30लाख पद भरने की बात कांग्रेस के न्याय पत्र कही गई है। आशा, आंगनबाड़ी और मिड डे मील रसोइयां का मानदेय दो गुना करने का वायदा किया गया है। मनरेगा की मजदूरी 400 रुपये करने की बात कही गई है। स्नातक और डिप्लोमा कर चुके युवकों के लिए अप्रेंटिसशिप की गारंटी दी गई है। इस दौरान 8500 रुपये प्रतिमाह एक वर्ष तक देने का वायदा किया गया है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का कानून बनाने का वायदा किया गया है। देश को लगता है कि कांग्रेस के घोषणा पत्र से घबराकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ बोलने के मजबूर हो गए। मुस्लिम लीग वाले बयान पर तो उन्हें चुनाव आयोग ने नोटिस भी जारी किया है।
हैरानी की बात ये भी है कि कांग्रेस को घोषणा पत्र घोषित हुए कई दिन बीत गए, पीएम को दूसरे चरण से पहले ही झूठ बोलने की जरूरत क्यों पड़ी गई थी।
न्युज लांचर ने प्रियंका गांधी के भाषण पर हेड लाइन लगाई है: इंदिरा और सोनिया गांधी का मंगल सूत्र पूंछकर फंसी बीजेपी। वैसे भाजपा परिवार की जगह मोदी परिवार का नारा देकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाटी भाजपाइयों को हतोत्साहित किया हैं। अब मंगलसूत्र प्रकरण में कांग्रेसियों को घेरने का मौका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है। प्रियंका गांधी ने बलसाड में कहा:*मोदी जी को जनता से माफी मांगनी चाहिए।
प्रधानमंत्री ने देश की गरिमा को धूल और मिट्टी मिला दी है।ऐसा घटिया बयान 70वर्ष में पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने दिया है। कांग्रेस ने 70वर्ष में संविधान की भावना के अनुसार महिलाओं को सेना में जगह दी। नौकरियों में आरक्षण दिया। फिलहाल महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कांग्रेसियों की माने तो कांग्रेस पार्टी के न्याय पत्र पर पीएम मोदी ने झूठ बोलकर भारत की प्रतिष्ठा को विश्व में मटियामेट किया है।पूरा देश कांग्रेस के घोषणा पत्र के साथ खड़ा है। भाजपा के कट्टर समर्थक भी कांग्रेस के न्याय पत्र की सराहना कर रहे हैं, क्योंकि उनके बच्चे भी बेरोज़गारी और परिजन मंहगाई से त्रस्त हैं। भाजपा परिवार और मोदी परिवार को लेकर भी भाजपाइयों में अंतर्द्वंद्व की स्थिति है।





















