कुशेश्वरस्थान।
कुशेश्वरस्थान में शनिवार को एसएसपी जग्गुनाथ रेड्डी जलाल रेड्डी ने कुशेश्वरस्थान थाना और नदी थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था, लंबित कांडों, रजिस्टर व अभिलेखों की समीक्षा की और थानाध्यक्षों को मामलों का शीघ्र निष्पादन तथा समय पर चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश दिया।
एसएसपी ने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने, नियमित गश्ती बढ़ाने और शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता आम जनता की सुरक्षा और अपराध पर नियंत्रण है। निरीक्षण के दौरान एएसआई रुपेंद्र कुमार के कार्य की सराहना भी की गई। इस मौके पर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।





















