नजरिया / कुशेश्वरस्थान पूर्वी।
तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के सुघराईन गांव में बीते बुधवार को महिला से छेड़खानी और उसके बाद हुई मारपीट की घटना में कई लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सोनी कुमारी और अन्नू कुमार को इलाज के लिए सीएचसी कुशेश्वरस्थान में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत देखकर डीएमसीएच रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर विजय राय के लिखित आवेदन पर तिलकेश्वर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर उक्त गांव के ही अरुण राय, नीतीश राय, सुमन राय तथा रमण जी राय सहित आधे दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया है। नामजद लोगों पर 4 मार्च को होली खेलने के बहाने उनके पत्नी के साथ छेड़खानी करने और। विरोध करने पर गाली-गलौज शुरू करने और अपने समर्थकों को बुला कर लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगाया। इस हमले में विजय राय की चचेरी बहन सोनी कुमारी के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे उनके छोटे भाई अन्नू कुमार को भी लाठी से मारकर घायल कर दिया गया। जिससे उनके चार दांत टूट गए। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर तिलकेश्वर थाना में एक प्राथमिकी कांड संख्या 34/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजद अरुण राय, नीतिश राय, सुमन राय और रमनजी राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं घटनास्थल के वैज्ञानिक निरीक्षण हेतु एफएसएल टीम को बुलाया गया है। अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।




















