• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
1001 महिलाओ ने तृतीय वार्षिकोत्सव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में कलश यात्रा निकाली

1001 महिलाओ ने तृतीय वार्षिकोत्सव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में कलश यात्रा निकाली

May 18, 2024
अररिया – अग्नि प्रवण काल को लेकर जिला अग्निशमन कार्यालय के माध्यम से चलाया गया जागरूकता अभियान

अररिया – अग्नि प्रवण काल को लेकर जिला अग्निशमन कार्यालय के माध्यम से चलाया गया जागरूकता अभियान

May 28, 2026

अररिया – 02 गैस एजेंसियों की जांच, जिले में पर्याप्त एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता

May 28, 2026
अररिया – अररिया में जल्द बनेगा बस स्टेशन, जमीन की तलाश जारी : डीएम

अररिया – अररिया में जल्द बनेगा बस स्टेशन, जमीन की तलाश जारी : डीएम

May 28, 2026
ट्रैक्टरों से अवैध बालू की ढुलाई, प्रशासन पर उठे सवाल।

ट्रैक्टरों से अवैध बालू की ढुलाई, प्रशासन पर उठे सवाल।

May 28, 2026
पेट्रोल पंप कर्मी का संदिग्ध हालत में मिला शव; परिजनों ने जताया हत्या की आशंका

पेट्रोल पंप कर्मी का संदिग्ध हालत में मिला शव; परिजनों ने जताया हत्या की आशंका

May 28, 2026

उत्तर प्रदेश:एक वर्ष से त्रिस्तरीय पंचायत सरकार के प्रतिनिधि बनने के लिए गहन जनसंपर्क कर रहे नेताओं का संघर्ष अनिश्चित समय के लिए बढ़ गया

May 28, 2026
अपराध पर जाति की राजनीति करने वाले तेजस्वी को ‘जंगलराज’ का आईना देखना चाहिएः मंगल पांडेय

अपराध पर जाति की राजनीति करने वाले तेजस्वी को ‘जंगलराज’ का आईना देखना चाहिएः मंगल पांडेय

May 28, 2026
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी- CBSE परीक्षा परिणाम में भयंकर हेर-फेर हो गई जिससे देश के लाखों बच्चे और उनके माता-पिता सदमे में हैं:

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी- CBSE परीक्षा परिणाम में भयंकर हेर-फेर हो गई जिससे देश के लाखों बच्चे और उनके माता-पिता सदमे में हैं:

May 28, 2026
महावारी स्वच्छता दिवस पर छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक

महावारी स्वच्छता दिवस पर छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक

May 28, 2026
टीकाकरण जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर सीओपी-डी कमेटी का गठन

टीकाकरण जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर सीओपी-डी कमेटी का गठन

May 28, 2026
विश्व पर्यावरण दिवस पर आर. बी. कालेज परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस पर आर. बी. कालेज परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

May 28, 2026
पीएचसी पुरनहिया में एमएमडीपी कार्यशाला आयोजित, डीएम ने किया औचक निरीक्षण

पीएचसी पुरनहिया में एमएमडीपी कार्यशाला आयोजित, डीएम ने किया औचक निरीक्षण

May 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, May 28, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

1001 महिलाओ ने तृतीय वार्षिकोत्सव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में कलश यात्रा निकाली

by Kumar Shrivastav
May 18, 2024
0
1001 महिलाओ ने तृतीय वार्षिकोत्सव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में कलश यात्रा निकाली
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 117

नजरिया न्यूज़। भरगामा।

भव्य एवं पारंपरिक वेशभूषा में शुक्रवार को शंकरपुर पंचायत के श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी के सीताराम मंदिर परिसर में तृतीय वार्षिकोत्सव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा का नेतृत्व श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर प्रेमदास जी महाराज उर्फ मोनीबाबा कर रहे थे। उन्होंने बताया शंकरपुर पंचायत के श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी के सीताराम मंदिर परिसर में तृतीय वार्षिक उत्सव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। जिसको लेकर 17 मई शुक्रवार को सीताराम मंदिर परिसर से पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ 1001 महिलाओं व कुवांरी कन्याओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। बैंड बाजे की धुन पर कलश सिर पर रखी कन्याओं ने भगवान सीताराम,राधे कृष्ण के गीत गाते हुए नृत्य भी कर रही थी। कलश सिर पर रखी कन्याओं ने सीताराम मंदिर परिसर से कलश लेकर पुरे गांव का परिक्रमा करते हुए लछहा नदी के तट पर पहुंचा। इसके बाद लछहा नदी के पवित्र जल कलश में भरकर वापस फूटानी हाट होते हुए सीताराम मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चरण के साथ स्थापित किया गया। इस कलश यात्रा में करीब सैकड़ो लोगों की भीड़ थी। इस कलश यात्रा में मुरली सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी रेणु देवी व संत प्रेम दास उर्फ मोनीबाबा,उत्तम दास,कमल दास,मुरारी दास,जानकी दास आगे चल रहे थे। जिसका पूरे गांव में महिलाओं एवं पुरुषों ने स्वागत किया। तेज धूप के कारण इस कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को लोगों ने जगह-जगह पानी,शर्बत आदि पिलाते नजर आये। कलश यात्रा संपन्न होने के बाद संध्या को चार बजे आरती के साथ शुरू किए गए श्रीमद्भागवत कथा में मुख्य कथावाचक श्रीधाम वृंदावन के आचार्य रुचिर शास्त्री जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सर्वप्रथम इसकी महिमा से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि विश्व में सभी कथाओं में श्रीमद्भागवत कथा श्रेष्ठ मानी गई है। जिस स्थान पर इस कथा का आयोजन होता है,वो तीर्थ स्थल कहलाता है। इसको सुनने एवं आयोजन मात्र से हीं सौभाग्य प्रभु प्रेमियों को मिलता है। ऐसे में अगर कोई दूसरा अन्य भी इसे गलती से भी श्रवण कर लेता है,तो भी वो कई पापों से मुक्ति पा लेता है। इसलिए सात दिन तक चलने वाली इस पवित्र कथा को श्रवण करके अपने जीवन को सुधारने का मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। क्योंकि ये कथा भगवान श्री कृष्ण के मुख की वाणी है,जिसमें उनके अवतार से लेकर कंस वध का प्रसंग का उल्लेख होने के साथ-साथ व्यक्ति के जीवन में महत्ता के बारे में भी बताया गया है। इसके सुनने के प्रभाव से मनुष्य बुराई त्याग कर धर्म के रास्ते पर चलने के साथ-साथ मोक्ष को प्राप्त करता है। प्रवचन में उन्होंने कहा कि इस कथा को सबसे पहले अभिमन्यु के बेटे राजा परीक्षित ने सुना था,जिसके प्रभाव से उसके अंदर तक्षक नामक नाग के काटने से होने वाली मृत्यु का भय दूर हुआ और उसने मोक्ष को प्राप्त किया था। उन्होंने कलश यात्रा का महत्व बताते हुए कहा कि कलश सुख-समृद्धि का प्रतीक है। जो लोग कलश यात्रा में चलते हैं सुख-समृद्धि उनका साथ कभी नहीं छोड़ती और परमात्मा की विशेष कृपा के पात्र हो जाते हैं। कथा के दौरान उन्होंने मंच से कई सुंदर भजन भी गाए जिसे सुनकर श्रोतागण भाव विभोर हो उठे। इधर,जानकारी देते हुए संत उत्तम दास जी महाराज ने बताया कि इस सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के मुख्य कथावाचक श्रीधाम वृंदावन के आचार्य रुचिर शास्त्री जी महाराज श्रद्धालुओं को 23 मई तक श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। प्रतिदिन शाम 04 बजे से रात के 07 बजे तक महाराज अपने मुखारविंद से श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का वर्णन करेंगे। इसके साथ-साथ प्रत्येक दिन रात्रि के आठ बजे से रात्रि के 12 बजे तक रासलीला के उपरांत 23 मई को विशाल भंडारा का आयोजन के बाद पूर्णाहुति एवं हवन व महाआरती कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

Share this on WhatsApp
Share197Tweet123Share49
Kumar Shrivastav

Kumar Shrivastav

Related Posts

अररिया – 16 पेटी विदेशी शराब के साथ पैकपार पंचायत के सरपंच राजकुमार मेहता गिरफ्तार

अररिया – 16 पेटी विदेशी शराब के साथ पैकपार पंचायत के सरपंच राजकुमार मेहता गिरफ्तार

by Office Araria
May 9, 2026
0

नजरिया न्यूज़। भरगामा/अररिया।  बिहार में लागू शराबबंदी कानून के बावजूद शराब तस्करी और अवैध कारोबार का सिलसिला थमने का नाम...

बिजली विभाग को 1.38 लाख से अधिक की क्षति, अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज

बिजली विभाग को 1.38 लाख से अधिक की क्षति, अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज

by Office Araria
May 1, 2026
0

नजरिया न्यूज़, भरगामा। भरगामा प्रखंड क्षेत्र में बिजली चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए 11 केवी लाइन...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
अररिया – अग्नि प्रवण काल को लेकर जिला अग्निशमन कार्यालय के माध्यम से चलाया गया जागरूकता अभियान

अररिया – अग्नि प्रवण काल को लेकर जिला अग्निशमन कार्यालय के माध्यम से चलाया गया जागरूकता अभियान

May 28, 2026

अररिया – 02 गैस एजेंसियों की जांच, जिले में पर्याप्त एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता

May 28, 2026
अररिया – अररिया में जल्द बनेगा बस स्टेशन, जमीन की तलाश जारी : डीएम

अररिया – अररिया में जल्द बनेगा बस स्टेशन, जमीन की तलाश जारी : डीएम

May 28, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • अररिया – अग्नि प्रवण काल को लेकर जिला अग्निशमन कार्यालय के माध्यम से चलाया गया जागरूकता अभियान
  • अररिया – 02 गैस एजेंसियों की जांच, जिले में पर्याप्त एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता
  • अररिया – अररिया में जल्द बनेगा बस स्टेशन, जमीन की तलाश जारी : डीएम
  • ट्रैक्टरों से अवैध बालू की ढुलाई, प्रशासन पर उठे सवाल।
  • पेट्रोल पंप कर्मी का संदिग्ध हालत में मिला शव; परिजनों ने जताया हत्या की आशंका

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!