संजय कुमार, संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना क्षेत्र के डुमरिया टोला में हुए चर्चित हत्याकांड ने नया मोड़ ले लिया है।
मृतक 60 वर्षीय मोहम्मद. जकीर उद्दीन के पुत्र मोहम्मद. महबूब आलम ने पलासी थाना में 11 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज आवेदन में सूचक ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने पहले उनके पिता को शराब पिलाई।
इसके बाद सुनियोजित तरीके से उनकी हत्या कर दी गई।सूचक ने घटना को पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा बताया है।
आवेदन में कहा गया है कि आरोपितों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया।मामले में मोहम्मद. रफीक, मोहम्मद. पप्पू, मोहम्मद. मसूद, मोहम्मद. आरिफ और मोहम्मद. गुफरान को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।इसके अलावा मोहम्मद. साहमाद, मोहम्मद. रहमत, मोहम्मद. जाबुल, मोहम्मद. परवेज, मोहम्मद. जावेद और मोहम्मद. फारूक को भी आरोपी बनाया गया है।एफ आई आर दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस सभी आरोपों की बारीकी से पड़ताल कर रही है।घटना को लेकर गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है।मृतक के परिजनों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
परिवार के सदस्यों में घटना को लेकर शोक और आक्रोश व्याप्त है।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है।
थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा कि जल्द ही हत्याकांड का उद्भेदन कर लिया जाएगा।अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस का दावा है कि साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।इस हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग पुलिस कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।
मामले की जांच पूरी होने के बाद हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा होने की उम्मीद है।





















