समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
राजेन्द्र प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा शनिवार को स्थानीय शहर के जेपी नगर मोहल्ले निवासी 40 वर्षीय राजू ठाकुर के असामयिक निधन पर उनके घर पहुच कर शोकाकुल परिवार को ढाढस बढ़ाया।साथ ही ट्रस्ट के सदस्यों ने इस दुख की घड़ी में संवेदना जताते हुए एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु आर्थिक सहायता राशि प्रदान किया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष सह संस्थापक डॉ. संजीव प्रकाश ने कहा कि- मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। समाज के किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति के दुख-दर्द में साथ खड़ा होना ही ट्रस्ट का उद्देश्य है। राजू ठाकुर के असामयिक निधन से हम सभी मर्माहत हैं और इस कठिन घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़े हैं।
मौके पर सचिव गिरिश सर्राफ, कोषाध्यक्ष आकाश आनंद , उप-कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार सोनी, कार्यकारिणी सदस्य राहुल कुमार सोनी उर्फ किस्सु एवं पत्रकार अंगद सिंह उपस्थित रहें।
आयुष्मान भारत के तहत स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 44 शिक्षक सम्मानित
मुजफ्फरपुर। 16 मार्च सोमवार को आयुष्मान भारत कार्यक्रम एवं आरकेएसके कार्यक्रम के अंतर्गत विधालय स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम (एसएचडब्लूपी) में...





















