शहर के मरंगा स्थित रिस्टार्ट में पूर्णिया प्राइवेट स्कूल और चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन का पुनर्गठन कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद श्यामल अहमद मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। नगर निगम की मेयर विभा कुमारी और उपमेयर पल्लवी गुप्ता विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थी। इसके अलावा संघ के जिला अध्यक्ष डा अजय सिन्हा, कार्यकारी निदेशक राजेश चंद्र मिश्रा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष निकेश गिलगाल म़चासीन थे। मंच का संचालन जिला सचिव राजेश कुमार झा ने किया। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बारी बारी से नवनियुक्त पदाधिकारी को शपथ दिलाया। इसमें विनीत कुमार को जिला कोषाध्यक्ष लालचंद भगत और जोस डेनियल को संरक्षक, के के मसीह मुनचुन साह और जमील अख्तर को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। ज्वाला प्रसाद गुप्ता, मोहम्मद नदीम और मोहम्मद वसावत को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंप गई। इसके अलावा संयुक्त सचिव के तौर पर गौतम कुमार झा संयुक्त कोषाध्यक्ष पद पर साहू को जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा जिला कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर राजेश मिश्रा, पीयूष अग्रवाल, हिमांशु भगत, करण अर्जुन अमित वर्मा, हिमांशु भगत,पंकज कुमार, निलेश कुमार, राजेश कुमार सिंह मनोज सिंह ने भी शपथ ग्रहण किया।
संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद श्यामल अहमद ने कहा की आज पूर्णिया जिला इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया यहां के पदाधिकारी मजबूती से संगठन के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह संघ पूरे देश में शिक्षा देने का काम कर रही है शिक्षा जगत में भारत का नंबर वन स्थान है निजी स्कूल के शिक्षक पूरे तन मन के साथ पढ़ाते हैं पूरे भारत की शिक्षा पद्धति निजी स्कूलों पर निर्भर है उन्होंने कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार निजी स्कूलों की मदद करें ताकि और बेहतर ढंग से शिक्षा को आगे बढ़ाया जा सके संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अजय भगत ने कहा कि जो जवाबदेही मिली है वह निश्चित रूप से बड़ा चुनौती है उन्होंने कहा कि निजी विद्यालय की कठिनाइयों को देखने वाला कोई नहीं है जिला अध्यक्ष ने कहा कि 2018 से निजी विद्यालय को आरटीई से संबंधित कोई राशि नहीं मिली है। हम सरकार से मांग करते हैं कि हमें हमारे हक का पैसा मिले। मेयर विभा कुमारी ने कहा कि यह संगठन बेहतर ढंग से कम कर रहा है जिससे छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है।
रानीगंज – राजीव गांधी सेवा सदन पर बैंक का कब्जा! ग्रामीणों में उबाल, पंचायत व्यवस्था ठप
नजरिया न्यूज (भोरहा पंचायत) रानीगंज अनमोल आनंद। रानीगंज प्रखंड के भोरहा पंचायत में जनसेवा के लिए बना राजीव गांधी सेवा...























