= आतंकवाद पर हमला जारी रहना चाहिए
दुर्केश सिंह, संपादकीय प्रभारी नजरिया न्यूज, 10मई
भारत और पाकिस्तान तत्काल रूप से सीज़फ़ायर के लिए तैयार हो गए हैं। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने इस बारे में जानकारी दी । सीज फायर का निर्णय स्वागत योग्य कदम माना जा रहा है। फिलहाल,सोशल मीडिया पर गैरजिम्मेदार पत्रकार युद्ध के पक्ष में चिल्ला रहे हैं। वहीं वरिष्ठ पत्रकार और सैन्य विज्ञान के जानकारों का कहना है कि सीज फायर का निर्णय विवेकपूर्ण कदम है।आतंकवाद का जवाब अमेरिका कि तरह देना चाहिए।

विक्रम मिस्री, विदेश सचिव, भारत सरकार -टीवी फोटो
छिपे हुए आतंकवादियों को समुद्र में जिंदा दफन कर देने की रणनीति पर कार्य जारी रहना चाहिए।
देश 24घंटे, सात दिन आतंकवाद का जवाब देता रहें। इसके लिए देश को कोई नहीं रोक सकता। पाकिस्तान में एक गैर जिम्मेदार लोकतंत्र है। वहां की सेना का अपना स्वार्थ है। पाकिस्तान की आवाम के साथ भारत को खड़ा होने के लिए नई रणनीति बनानी चाहिए।सीज फायर का निर्णय स्वागत योग्य कदम है।























