• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
पत्रकार साधन यादव के खिलाफ झूठे मुकदमे का मामला: जोगबनी और बतनाहा थाना के भूमिका पर उठे सवाल

October 31, 2024
दरभंगा :- श्रीराम कथा विश्व कल्याणदायनी, जीवन को बनाती है आनंदमय: नीतीश शास्त्री।

दरभंगा :- श्रीराम कथा विश्व कल्याणदायनी, जीवन को बनाती है आनंदमय: नीतीश शास्त्री।

February 10, 2026
दरभंगा :- हरिनगर गांव हिंसा को लेकर शांति समिति की बैठक, निर्दोषों को नहीं हो परेशान: प्रशासन

दरभंगा :- हरिनगर गांव हिंसा को लेकर शांति समिति की बैठक, निर्दोषों को नहीं हो परेशान: प्रशासन

February 10, 2026
दरभंगा :- कुशेश्वरस्थान में एनडीआरएफ की दो दिवसीय मॉक ड्रिल। 

दरभंगा :- कुशेश्वरस्थान में एनडीआरएफ की दो दिवसीय मॉक ड्रिल। 

February 10, 2026
मुजफ्फरपुर में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सर्वजन दवा सेवन अभियान शुरू

मुजफ्फरपुर में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सर्वजन दवा सेवन अभियान शुरू

February 10, 2026
पुलिस केंद्र पूर्णिया में एसपी ने ली पुलिस सभा, थानों के कार्यों की हुई समीक्षा

पुलिस केंद्र पूर्णिया में एसपी ने ली पुलिस सभा, थानों के कार्यों की हुई समीक्षा

February 10, 2026
अररिया : 30 से अधिक सफल मध्यस्थता पर लगी मुहर

अररिया : 30 से अधिक सफल मध्यस्थता पर लगी मुहर

February 10, 2026
भव्य श्री खाटू श्याम महोत्सव: निशान शोभा यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

लापता युवक का शव तालाब से बरामद, हत्या का मामला दर्ज, जांच तेज

February 9, 2026
भव्य श्री खाटू श्याम महोत्सव: निशान शोभा यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

भव्य श्री खाटू श्याम महोत्सव: निशान शोभा यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

February 9, 2026
सीरत कॉन्फ्रेंस में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दिया आत्ममंथन का संदेश

सीरत कॉन्फ्रेंस में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दिया आत्ममंथन का संदेश

February 9, 2026
किशनगंज- प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर केंद्रीय नोडल अधिकारी ने की समीक्षा

किशनगंज- प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर केंद्रीय नोडल अधिकारी ने की समीक्षा

February 9, 2026
किशनगंज, बिहार:राष्ट्रीय संगोष्ठी-पशु रोगों की रोकथाम, जैव सुरक्षा उपायों एवं वैज्ञानिक प्रबंधन पद्धतियों को अपनाकर न केवल पशुधन उत्पादन में वृद्धि की जा सकती है, बल्कि मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण को भी सुदृढ़ किया जा सकता है:मुख्य अतिथि डॉ. इन्द्रजीत सिंह

10 फरवरी से जिले में चलेगा सर्वजन दवा सेवन अभियान,स्वस्थ लोगों से भी फाइलेरिया रोधी दवाएं खाने की अपील : जिलाधिकारी

10 फरवरी से जिले में चलेगा सर्वजन दवा सेवन अभियान,स्वस्थ लोगों से भी फाइलेरिया रोधी दवाएं खाने की अपील : जिलाधिकारी

February 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, February 11, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

by Patna Office
October 31, 2024
0
पत्रकार साधन यादव के खिलाफ झूठे मुकदमे का मामला: जोगबनी और बतनाहा थाना के भूमिका पर उठे सवाल
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 54
  • सुरक्षा, सुविधा और सुव्यवस्था का वैश्विक मानक बनेगा प्रयागराज महाकुंभ: योगी
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रयागराज महाकुंभ 2025 की तैयारियों की समीक्षा की। महाकुंभ में लगभग 10,000 संस्थाएं एक साथ कार्य कर रही हैं, और सुरक्षा, स्वच्छता,…
  • सुरक्षा, सुविधा और सुव्यवस्था का वैश्विक मानक बनेगा प्रयागराज महाकुंभ: योगी
  • प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार के सहयोग से भव्य-दिव्य महाकुंभ के लिए तैयार है टीम यूपी: मुख्यमंत्री
  • महाकुंभ के सफल आयोजन का आधार बनेगी सूचना, संचार, स्वच्छता और सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था:- केंद्रीय पर्यटन मंत्री
  • केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री के साथ मुख्यमंत्री ने की प्रयागराज महाकुंभ, अयोध्याधाम विकास और नैमिषारण्य धाम में पर्यटन विकास की परियोजनाओं की समीक्षा
  • महाकुंभ- 2025 उत्तर प्रदेश के पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का बड़ा अवसर: केंद्रीय मंत्री
  • महाकुंभ आने वाले पर्यटकों के लिए तैयार कराएं यूपी का टूअर पैकेज: केंद्रीय मंत्री शेखावत
  • 2019 कुंभ में कुल 5,721 संस्थाओं का लिया था, महाकुंभ में लगभग 10 हजार संस्थाएं एक उद्देश्य के साथ कर रही कार्य
  • देश के सभी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन एवं प्रमुख स्थलों पर महाकुंभ के एप का क्यूआर कोड को करें प्रदर्शित
  • केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने कहा, यूपी भेजे प्रस्ताव, मिलेगा पूरा सहयोग
  • स्वदेश दर्शन योजना में शामिल होने से नैमिष को मिल रही नई पहचान

नज़रिया न्यूज़ लखनऊ, विशेष संवाददाता।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को लखनऊ में प्रयागराज महाकुंभ, अयोध्याधाम विकास तथा नैमिषारण्य धाम में पर्यटन विकास के संबंध में जारी और प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा की। प्रदेश के मुख्य सचिव के साथ-साथ विभिन्न विभागीय अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिवों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराया और मार्गदर्शन प्राप्त किया। विशेष बैठक में, प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री के अतिरिक्त, भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ सुरक्षा, सुविधा और सुव्यवस्था का वैश्विक मानक बनेगा।

एक साथ दस हजार संस्थाएं कार्य कर रहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ अब तक के सभी कुंभ पर्वों के सापेक्ष कहीं अधिक दिव्य और भव्य होगा। मानवता की यह अमूर्त सांस्कृतिक विरासत पूरी दुनिया को सनातन भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा, विविधतापूर्ण सामाजिक परिवेश और लोक आस्था का साक्षात्कार कराएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 कुंभ में कुल 5,721 संस्थाओं का सहयोग लिया गया था, जबकि महाकुंभ में लगभग 10 हजार संस्थाएं एक उद्देश्य के साथ कार्य कर रही हैं। 4000 हेक्टेयर में विस्तीर्ण 25 सेक्टरों में बंटे महाकुंभ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। पौष पूर्णिमा, मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघ पूर्णिमा और महाशिवरात्रि के विशेष स्नान पर्व पर सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है।

सभी काम 30 नवंबर तक पूरे कर लिए जाएं

मुख्यमंत्री ने हनुमान मंदिर कॉरिडोर, अक्षयवट पातालपुरी, सरस्वती कूप, भारद्वाज आश्रम, द्वादश माधव मंदिर, शिवालय पार्क, दशाश्वमेध मंदिर, नागवासुकी मंदिर जैसे पवित्र स्थलों में पर्यटन विकास से संबंधित जारी कार्यों से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सभी कार्य प्रत्येक दशा में 30 नवंबर तक पूरे कर लिए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ में हर श्रद्धालु को अविरल-निर्मल गंगा में स्नान सुलभ हो, इसके लिए राज्य सरकार संकल्पित हैं। नदी में जीरो डिस्चार्ज सुनिश्चित किया जा रहा है।

प्रयागराज महाकुम्भ की कार्ययोजना का अवलोकन करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तैयार प्रयागराज महाकुंभ आयोजन की कार्ययोजना समग्रता को लिए हुए है। इसमें वह सभी अवयव हैं, जो किसी वैश्विक आयोजन के भव्यता और सफलता के लिए आवश्यक हैं। नगर विकास, सिंचाई, एनएचएआई, पर्यटन, संस्कृति सहित सभी संबंधित विभागों की परियोजनाओं की बारी-बारी से प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्य समय से पूरे हो जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महाकुंभ जैसे वृहद आयोजन में चार बिंदु (सूचना, स्वच्छता, संचार और सुरक्षा) सबसे महत्वपूर्ण हैं, जिन पर होलिस्टिक अप्रोच के साथ कार्य किया जाना चाहिए। हर किसी को सही सूचना मिलना, पूरे क्षेत्र में बेहतर सैनिटेशन व्यवस्था होना, मजबूत संचार तंत्र का होना और सबकी सुरक्षा के लिए प्रबंध होना, महाकुंभ को सफल आयोजन बनाने के मुख्य कारक बनेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महाकुंभ- 2025 उत्तर प्रदेश के पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का बड़ा अवसर है। महाकुंभ में विदेशी पर्यटकों की सुविधा के लिए एप तैयार कराएं। साइनेज पर बारकोड भी लगाएं, जिसे स्कैन करके पर्यटक संबंधित स्थल की जानकारी तो पाए ही, मेला क्षेत्र में विविध लोकेशन की जानकारी भी पा सकें। उन्होंने कहा कि पुलिस हेल्पलाइन के लिए महाकुंभ एप में वन टच हेल्प की व्यवस्था सुविधाजनक हो। देश के सभी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन एवं प्रमुख स्थलों पर महाकुंभ के एप का क्यूआर कोड को प्रदर्शित करें।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महाकुंभ में आने वाले लोग प्रयागराज के अतिरिक्त अन्य पर्यटन स्थलों की ओर भी जाना चाहेंगे और उत्तर प्रदेश में तो इसके दृष्टिगत अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में पर्यटन विभाग द्वारा टूअर प्लान तैयार किया जाए। हमारा प्रयास हो कि प्रदेश में पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण किंतु अल्पज्ञात स्थलों का चिन्हांकन करते हुए इस ओर पर्यटकों को आकर्षित करने का भी प्रयास किया जाए। केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने भारत सरकार के स्वदेश दर्शन योजना में उत्तर प्रदेश के नए पर्यटन स्थलों को जोड़ने की आवश्यकता बताई और कहा कि इस संबंध में प्रस्ताव यथाशीघ्र भेज दिया जाए।
महाकुंभ में पूरे भारत की संस्कृति का दर्शन है: केंद्रीय मंत्री शेखावत

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा महाकुंभ में पूरे भारत की संस्कृति का दर्शन हो, इसके लिए केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर आयोजन के लिए यह उचित होगा कि मेला क्षेत्र में होने वाले विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय और पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश, दोनों के परस्पर समन्वय से आयोजित हों।

केंद्रीय मंत्री शेखावत कहा,इस संबंध में उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग और भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के बीच बेहतर समन्वय के लिए एक समिति का गठन किया जाना चाहिए। उन्होंने महाकुंभ में होने वाले हर सांस्कृतिक आयोजन के व्यापक प्रचार प्रसार के भी निर्देश दिए, साथ ही यह भी कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल मेला क्षेत्र में ऐसी जगह हो जहां अधिकाधिक श्रद्धालु और पर्यटक आसानी से पहुंच सकें। वहीं केंद्रीय मंत्री शेखावत के द्वारा और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा कालनेमी वध स्थली विजेथुआ धाम का नाम लेने से सुल्तानपुर और जौनपुर की सीमा पर लोगों ने क्षोभ जताया।

Share this on WhatsApp
Share198Tweet124Share49
Patna Office

Patna Office

Related Posts

दरभंगा :- कुशेश्वरस्थान में एनडीआरएफ की दो दिवसीय मॉक ड्रिल। 

दरभंगा :- कुशेश्वरस्थान में एनडीआरएफ की दो दिवसीय मॉक ड्रिल। 

by Patna Office
February 10, 2026
0

नजरिया / कुशेश्वरस्थान। शिव गंगा घाट पर मंगलवार को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की ओर से दो दिवसीय मॉक...

दरभंगा :- अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बछड़ा गंभीर रूप से घायल, मानव चिकित्सक ने किया उपचार, इलाज से हालत स्थिर।

दरभंगा :- अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बछड़ा गंभीर रूप से घायल, मानव चिकित्सक ने किया उपचार, इलाज से हालत स्थिर।

by Patna Office
February 7, 2026
0

कुशेश्वरस्थान। SH-56 दरभंगा मुख्य मार्ग पर मझियाम गांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बछड़ा गंभीर रूप...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0
दरभंगा :- श्रीराम कथा विश्व कल्याणदायनी, जीवन को बनाती है आनंदमय: नीतीश शास्त्री।

दरभंगा :- श्रीराम कथा विश्व कल्याणदायनी, जीवन को बनाती है आनंदमय: नीतीश शास्त्री।

February 10, 2026
दरभंगा :- हरिनगर गांव हिंसा को लेकर शांति समिति की बैठक, निर्दोषों को नहीं हो परेशान: प्रशासन

दरभंगा :- हरिनगर गांव हिंसा को लेकर शांति समिति की बैठक, निर्दोषों को नहीं हो परेशान: प्रशासन

February 10, 2026
दरभंगा :- कुशेश्वरस्थान में एनडीआरएफ की दो दिवसीय मॉक ड्रिल। 

दरभंगा :- कुशेश्वरस्थान में एनडीआरएफ की दो दिवसीय मॉक ड्रिल। 

February 10, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • दरभंगा :- श्रीराम कथा विश्व कल्याणदायनी, जीवन को बनाती है आनंदमय: नीतीश शास्त्री।
  • दरभंगा :- हरिनगर गांव हिंसा को लेकर शांति समिति की बैठक, निर्दोषों को नहीं हो परेशान: प्रशासन
  • दरभंगा :- कुशेश्वरस्थान में एनडीआरएफ की दो दिवसीय मॉक ड्रिल। 
  • मुजफ्फरपुर में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सर्वजन दवा सेवन अभियान शुरू
  • पुलिस केंद्र पूर्णिया में एसपी ने ली पुलिस सभा, थानों के कार्यों की हुई समीक्षा

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!