नजरिया संवाददाता राजकुमार
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला अध्यक्ष संगीता देवी की उपस्थिति में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें दर्जनों कार्यकर्ताओं को पंचायत और प्रखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संगीता देवी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के उउद्देश्य से बैठक आयोजित की जा रही है। और नए नए लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। तथा जितने लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं उनको संगठन के विस्तार की जिम्मेदारी भी दी जा रही है। एवं सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।संगीता देवी ने कहा कि प्रत्येक पंचायत अध्यक्ष को अपने पंचायत के 500 व्यक्ति को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। इतना ही नहीं प्रत्येक बूथ में 10 बूथ लेवल कार्यकर्ता भी होंगे। इसकी भी जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा की कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देना और उन्हें अपने मिशन में लगाने की शुरुआत बारसोई प्रखण्ड से की जा रही है। इसके साथ ही सघन कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। जिले के सभी प्रखंडों में सदस्यता अभियान को गति देने के लिए बैठकें और सम्मेलन आयोजित की जा रही है। भाई इस अवसर पर नई जिम्मेदारी मिलने के उपरांत मोहम्मद साबिर ने कहा कि पार्टी ने मेरे कंधों पर जो जिम्मेदारी दी है मैं उसे पूरी ईमानदारी के साथ निर्वाह करने का प्रयास करूंगा उन्होंने विश्वास दिलाया कि मेरे द्वारा ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जाएगा जिससे पार्टी को और पार्टी से जुड़े लोगों को शर्मिंदगी हो। वहीं इस अवसर पर रामचंद्र पासवान, अब्दुल वदूद, जूली खातून, रोहन कुमार, अशोक मंडल, प्रदीप कुमार इत्यादि कई कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
मोहम्मद साबिर को बनाया गया लोजपा का अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष।
40 Views