समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह)। प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से समय- समय पर प्रतिभाशाली लोगों का चेहरा मानस पटल पर प्रदर्शित होता रहता है।प्रतिभावान छात्र-छात्राओं की कमी नहीं है।इसी क्रम में बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से 66 वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। उक्त परीक्षा में दलसिंहसराय नगर क्षेत्र के भीआईपी कॉलोन के रहने वाली गौतम चन्द्र साह की पुत्री निशा राज ने 132 वी रैंक लाकर अपने जिला सहित अनुमंडल व शहर का नाम रौशन किया है। अनुभव की सफलता पर पिता- गौतम चन्द्र साह, मांता- किरण देवी देवी, भाई प्रकाश कुमार समेत शहर के संजय सोनी, ओम प्रकाश सहित दर्जनों लोगों में हर्ष का माहौल वयाप्त है।
निशा का चयन एडिशनल जिला ट्रांसपोर्ट पदाधिकारी के पद पर हुआ है।बिहार लोक सेवा आयोग ने बुधवार को 66वीं संयुक्त बीपीएससी के परीक्षा परिणाम को घोषित कर दिया गया है।
बताते चलें कि इस परीक्षा के लिए 2020 में विज्ञापन आया था। जबकि, 2021 में प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया था।
समस्तीपुर- दलसिंहसराय शहर के भीआईपी कॉलोनी की निशा राज ने बीपीएससी की परीक्षा में132 वीं रैंक लाकर का नाम किया रौशन।
128 Views