– आक्रोशित ग्रामीणों ने किया घंटों रोड़ जाम।
नजरिया संवाद कुर्साकांटा। पति के साथ घर से बाजार जा रही महिला की साइकिल में ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि उसका पति का पैर टूट गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर महिला की लाश रखकर कई घंटे तक जाम रखा। मौके पर पहुंची पुलिस व जन प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
आपको बता दें कि
कुर्साकांटा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत हरीरा बल चंदा वार्ड संख्या 4 निवासी रामदेव सिंह की पत्नी सुखिया देवी अपने पति के साथ घर से कुआडी़ बाजार जा रही थी जाने के समय हरिरा बलचंदा मोर के पास ट्रैक्टर चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति उछलकर सड़क पर जा गिरा और घायल हो गया। वहीं घटना के बाद चालक मौके पर ही टै्रक्टर छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना की जानकारी पर मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और उन्होंने ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कुर्साकांटा सुंदर नाथ धाम मार्ग को जाम कर दिया। वहीं महिला की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सड़क जाम होने की जानकारी पर कुर्साकांटा के दरोगा शिवनारायण सदल बल घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को जाम खोलने के लिए कहा। ग्रामीणों ने किसी भी स्थित में उनकी बात सुनने को राजी नहीं हुए। तभी पूर्व प्रखंड प्रमुख सुशील सिंह व उप प्रमुख इंदु भूषण मंडल ने ग्रामीणों को समझाया बुझाया और घायल रामदेव सिंह को इलाज के लिए अररिया भेज दिया तब जाकर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।लगे जाम में सैकड़ों वाहन दोनों ओर फंस गए थे। जनप्रतिनिधियों के पहल से शव को घर ले जाया गया जहां परिवार वालों ने अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए।