नजरिया संवाद अररिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्रहमाकुमारीज सेवा केन्द्र अररिया आरएस में सुबह 5 बजे से राजयोगिनी बीके उर्मिला बहन के नेतृत्व में मानवता के लिए योग शिविर रखा गया। काफी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लिया। भोगाभ्यास के बाद बहन उर्मिला ने बताया कि शरीर के साथ साथ आत्मा को भी शक्ति शाली दिव्य ताकतवर बनाना है। उन्होंने फिर राजयोग मेडिटेशन करया और उसके महत्व को समझाया। उर्मिला बहन ने कहा कि इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय माउन्ट आबू के साथ साथ देश के पूरे जिले में इस योग को उत्सब के रूप मे मनाया गया।
इस मौर पर संवेदक संजय गुप्ता, शर्मिला गुप्ता, विजेन पंडित, मनोज पासवान, विष्णु देवराम राजमुवी साल, कौशल्या देवी, शर्मिला बहन, कविता बहन, डोली बहन, प्रभावती बहन, लाडपी बहन, भावना बहन, फूलमनी बहन, सागरी बहन, रुचि बहन व राधा बहन सहित कई लोग सम्मिलित थे।
अररिया। ब्रहमाकुमारीज सेवा केन्द्र अररिया आरएस में योग शिविर का हुआ आयोजन।
82 Views