नजरिया न्यूज़, अररिया : अररिया नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्यां 09 के वार्ड पार्षद दीपा आनंद द्वारा प्लास्टिक को वार्ड संख्यां 09 से सदा-सदा के लिए समाप्त करने के लिए वार्ड पार्षद दीपा आनंद द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है| इस अभियान के तहत प्रत्येक गुरुवार को वार्ड के गलियों से प्लास्टिक चुनवाकर उसे नष्ट किया जाएगा| इसके लिए प्रत्येक गलियों/सडकों को चिन्हित कर बारी-बारी से प्लास्टिक/कचरा चुनकर नष्ट किया जाएगा|आज से इस विशेष अभियान की शुरुआत हो चुकी है| इस अभियान की देखरेख नगर परिषद कर्मी नीलू देवी तथा वार्ड कर्मी कुमार प्रियदर्शी कर रहे हैं|
वार्ड पार्षद पति श्री अविनाश आनंद ने बताया कि, बिहार सरकार द्वारा पूर्व से ही प्लास्टिक पर बैन लगाया जा चुका है| जिससे लोगों ने प्लास्टिक का उपयोग करना बंद कर दिया है| अब उनका उद्देश्य वार्ड में पूर्व में जो लोगों ने प्लास्टिक का उपयोग किया है, उसे नष्ट कर वार्ड संख्यां 09 को पूर्ण रूप नसे प्लास्टिक मुक्त बनाना है| साथ ही उन्हौने बताया की यह अभियान तबतक चलाया जाएगा जबतक कि वार्ड संख्यां 09 पूर्ण रूप से प्लास्टिक मुक्त नहीं हो जाये|
श्री अविनाश आनंद ने शिवपुरी की आवाज नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप के सभी सदस्यों से अपील भी किया है कि, वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस विशेषअभियान की जानकारी दे सके| ताकि लोग अपने अपने घरो से भी प्लास्टिक निकालकर कूड़ेदान में दाल दें या वार्ड में आनेवाले सफाई कर्मी को दे दें| आपको बता दें कि अररिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्यां 09 के वार्ड पार्षद पूर्व से भी वार्ड के साफ़-सफाई, रौशनी व अन्य विकास कार्यों के प्रति सजग व समर्पित रहते हैं|