नजरिया न्यूज़, अररिया : पुरे बिहार में इस समय हड़ताल का माहौल बना हुआ है| आशा कार्यकर्त्ता, मजदुर, किसान, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका-सेविका, ग्राम रक्षा दल, लगातार हड़ताल पर हैं| इससे सरकार की मुश्किलें बढती ही नजर आ रही है|
आशा कार्यकर्ताओं का अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल जारी है| आशा कार्यकर्ता संघ के अध्यक्ष श्रीमती किरण झा ने बताया कि आज उनका 38वें दिन लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है| साथ ही उन्होंने कहा कि की सारकार जबतक उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तबतक आशा कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा|
आपको बता दें की आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा 8 एवं 9 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल किया जायेगा| फिलहाल उनका भूख हड़ताल जरी है| इस दौरान प्रत्येक दिन दस आशा कार्यकर्त्ता समूह बनाकर भूख हड़ताल कर रही है|