विकास प्रकाश (जिला प्रभारी)
नजरिया न्यूज़, अररिया : संयुक्त प्रगतिशील जन-कल्याण ट्रस्ट, भारत (जो भारतीय ट्रस्ट निबंधन अधिनियम-1882 के अंतर्गत निबंधित तथा ISO 9001:2015 प्रमाणित ट्रस्ट है) के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में युवतियों/महिलाओं को सिलाई-कटाई के क्षेत्र में कुशल बनाकर उन्हें स्वरोजगार हेतु तैयार करने के उद्देश्य से संयुक्त प्रगतिशील सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाना सुनिश्चित किया गया है।
संयुक्त प्रगतिशील जन कल्याण ट्रस्ट भारत के अध्यक्ष सह मुख्य प्रबन्ध निदेशक विपुल कुमार कर्ण ने बताया कि इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु प्रत्येक पंचायतों में पाँच प्रशिक्षण केंद्र खोला जायेगा। प्रशिक्षण केंद्र खोलने के लिये प्रत्येक पंचायतों में योग्य एवं प्रशिक्षित महिलाओं/युवतियों को प्रशिक्षण केंद्र खोलने हेतु फ्रैंचाइजी दी जायेगी।
साथ ही इस संयुक्त प्रगतिशील सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालन हेतु जिला स्तर पर जिला ट्रस्ट समन्वयक, सहायक जिला ट्रस्ट समन्वयक, प्रखण्ड स्तर पर प्रखंड समन्वयक तथा प्रत्येक दस पंचायतों पर एक सहायक प्रखंड समन्वयक आदि पदाधिकारी नियुक्त किये जायेंगे। जो सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोलने के साथ-साथ केंद्रों के संचालन व्यवस्था की निगरानी करेंगे।