एम. एम. राजा (संवाददाता)
नजरिया न्यूज़ फारबिसगंजः
फारबिसगंज धत्ता टोला वार्ड संख्या 21 में गड्ढे में डूबने से 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों को तब हुई जब वे लोग अपनी बच्ची को खोजने लगे। बच्ची का नाम आयशा परवीन पिता छोटू उर्फ छोटा बाबू बताया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि करीब एक घण्टे से ऊपर जब आयशा को आस पड़ोस में खोजने गया तो बच्ची कही नजर नही आई। बताया कि 1 घण्टे बीतने के बाद जब घर के निकट बने गड्ढे में जिसमें पानी भरा हुआ था उसमें आयशा का शव दिखाई दिया। तदोपरान्त उक्त जगह कोहराम मच गया।
आसपास के लोग मिलकर शव को बाहर निकाला। जैसे ही शव को बाहर निकाला गया। परिजनों सहित आस पड़ोस के लोगो का भीड़ जमा हो गया। घटना के बाद पूरा परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है कि लंबे समय तक चले बात विवाद के बाद घटना को लेकर परिजनों व घटना स्थल के गृहस्वामी में आपस समझौता कर लिया गया।