380 Views
राज कुमार सिंह(नजरिया न्यूज़)
दलसिंहसराय/समस्तीपुरःदलसिंहसराय अनुमंडल कार्यालय के सभागार में आज शनिवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दलसिंहसराय धीरेन्द्र कुमार झा का स्थानांतरण सीतामढ़ी जिला के सुप्पी प्रखण्ड में हो जाने के कारण उन्हें नव पदस्थापन स्थान में योगदान करने हेतु विरमित किया गया। श्री झा को विरमित किए जाने के पश्चात उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उक्त विदाई समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार, अंचल अधिकारी अमरनाथ चौधरी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उजियारपुर, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विद्यापति नगर, सहायक गोदाम प्रबंधक दलसिंहसराय, एवं अनुमंडल कार्यालय के कर्मी मौजूद थे। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सामाजिक दूरी के पालन करते हुए श्री झा को चादर और पाग भेंट की गई।