जिला प्रभारी,
अररिया : आज अररिया प्रखंड के जनता दल यूनाइटेड के संगठन का चुनाव किया गया। इस दौरान प्रखंड का निर्वाचन किया गया। निर्वाचन अररिया प्रखंड कार्यालय रोड, इटहरा, वार्ड संख्या 07 में आयोजित किया गया। इस दौरान एआरओ राजीव कुमार यादव, प्रखंड पर्यवेक्षक सुनील चंद्रवंशी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी रेशमलाल पासवान, जिला पर्यवेक्षक राजकिशोर सिंह, तथा अररिया प्रखंड के सभी पंचायतों से जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रखंड के सभी पंचायतों से आये कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर से निर्विरोध रूप से उपेंद्र मंडल को प्रखंड अध्यक्ष चुना।
उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे उपेंद्र मंडल के कार्य से खुश हैं। वे सदैव अपने कार्यकर्ताओं का ख्याल रखते हैं। साथ ही सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं को सफलता पूर्वक लोगों तक पहुंचा रहे हैं।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे जदयू प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र मंडल से पूर्णतः खुश हैं। इसलिये उन्हें निर्विरोध रूप से दुबारा अररिया प्रगयाखंड के प्रखंड अध्यक्ष चुना गया ।